सर्वर क्या है? Important types of server – Meaning of server in Hindi

Meaning of server in hindi

इंटरनेट से हम जो जानकारी प्राप्त करते है, वह सर्वर द्वारा हमारे कंप्यूटर तक पहुंचाई जाती है।
आगे हम सर्वर से जुड़ी जानकारी प्राप्त करेंगे। जैसे की सर्वर क्या होता? (What is server),
Meaning of server in Hindi, Types of server और सर्वर किस काम के लिए उपयोग होता है?

Meaning of server in Hindi

Server का शाब्दिक अर्थ “परिसेवक” होता है।
यदि हम सर्वर शब्द के मतलब को जानना चाहें तो इसका अर्थ है – “सेवा प्रदान करने वाला”
हो सकता है की यह आपको थोड़ा अजीब लग रहा हो, तो चलिए इसे कंप्यूटर और नेटवर्क के सम्बन्ध में समझते है।

जब कभी हम कंप्यूटर से सम्बंधित कोई काम करते है, तो हमे कंप्यूटर की कुछ services का उपयोग करना होता है।
इन services का मतलब, सेवाओं को सर्वर के द्वारा प्रदान किया जाता है।
इस तरह नेटवर्क में server और client के बीच आदान प्रदान बहुत तेज गति से चलता रहता है।

Meaning of server in Hindi में अपने सर्वर का मतलब जाना और अब तकनीकी शब्दों में जानते है की सर्वर क्या है (What is a server in Hindi?)

सर्वर क्या है? – What is a server in Network?

सर्वर एक कंप्यूटर प्रोग्राम software और hardware डिवाइस है, जो नेटवर्क के द्वारा यूजर और अन्य कम्प्यूटरो को सेवा प्रदान करता है।
वो डिवाइस या कंप्यूटर जो सर्वर को request भेजता है और response प्राप्त करता है, उसे Client या Client Computer भी कहा जाता है।
सर्वर, क्लाइंट से यूजर द्वारा दी गई command प्राप्त करता है और उसे प्रोसेस करके client को जानकारी वापस भेजता है।

server image-meaning of server in hindi

सर्वर किस काम के लिए उपयोग होता है?

कंप्यूटर नेटवर्क में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है, इसका प्रयोग नेटवर्क के संसाधनों को manage करने के लिए किया जाता है,
जैसे की ई-मेल भेजना, प्राप्त करना, नेटवर्क का नियंत्रण करना, प्रिंटिंग का प्रबंध करना और किसी वेबसाइट का Host होना।

यह तेज गति से कार्य करते है। ज्यादातर कंप्यूटर नेटवर्क में एक से अधिक सर्वर का उपयोग किया जाता है और प्रत्येक सर्वर का अपना खास काम होता है।

लेकिन कुछ सर्वर shared server भी होते है जो websites, ईमेल, DNS और FTP को सँभालते हैं।
Network कंपनी में अधिकांश सर्वर बंद नहीं होते क्योंकि इसका उपयोग लगातार नेटवर्क यूजर को सेवाएं देना होता है।

अगर कोई सर्वर fail होता है, तो इस समस्या का सामना नेटवर्क कंपनी और यूजर दोनों को करना पड़ता है।
इसे हम एक उदहारण से समझते है,
जब कॉलेज में admission प्राप्त करना होता है, तो हम online registration करवाते है।
लेकिन एक साथ ज्यादा user online होने के कारण सर्वर पर लोड बड़ जाता है और सर्वर डाउन होने की समस्या आ जाती है। ऐसा आपके साथ कई बार हुआ होगा।

Local Network में सर्वर को कैसे कनेक्ट किया जाता है?

Local network में सर्वर को router या switch से जोड़ा जाता है। एक बार नेटवर्क से जुड़ने के बाद,
अन्य कंप्यूटर जिन्हे हम client भी कहते है, वह सर्वर और उसकी विशेषताओं उपयोग कर सकते है।

इस नेटवर्क में सभी यूजर एक WebServer से एक साथ website में खोज कर सकते है, और अन्य सभी कंप्यूटर से communicate भी कर सकते है।

इंटरनेट सर्वर भी local नेटवर्क की तरह कार्य कर सकता है। लेकिन इसका उपयोग बड़े रूप में किया जाता है।उदहारण के लिए –
“जब भी हम अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर इंटरनेट connect करते है, तब DSCP server के द्वारा IP address assign किया जाता है।
जोकि हर बार reconnect करने पर बदलता रहता है। “

Domain name का उपयोग करके यूजर server से जुड़ सकते है। जिसमे domain name registrar में registration करना होता है।

उदहारण के लिए, जब हम किसी वेबसाइट को खोलने के लिए उसका web address (जैसे की www.tutoriainhindi.in) टाइप करते है
तब DNS server उस web address को उसके IP address से जोड़ता है और website खुल जाती है।

Meaning of server in Hindi में आप जानेंगे की सर्वर कितने प्रकार के होते है। इसमें हर एक का अपना काम होता है।

सर्वर के प्रकार – Different types of server

Application server

यह एक framework की तरह काम करता है।
जिसमे Applications चलाए जाते है।
इसमें यह क्या काम करते है और कैसे करते है इससे इसे कोई फर्क नहीं पड़ता।

इसका उपयोग Web-based applications का उपयोग करना और उनको चलाने के लिए किया जाता है। Application serve कई प्रकार के होते है।
जैसे की Java, .NET framework और PHP

cloud server-meaning of server in hindi

Cloud server

Cloud service एक ऐसी service है जो यूजर की मांग पर इंटरनेट के माध्यम से उन्हे उपलब्ध कराई जाती हैं। यह cloud server hosting service द्वारा कई सर्वर को जोड़कर प्रदान की जाती है।

Database server

यह एक कंप्यूटर सिस्टम है, जोकि अन्य सभी कंप्यूटर को Database में डाटा स्टोर करने और पुनः प्राप्त करने की service प्रदान करता है।

कई प्रकार की कंपनी database server का उपयोग डाटा को स्टोर करने के लिए करती है।
यूजर database को access करने के लिए ज्यादातर SQL query का उपयोग करते है।

File server

यह एक कंप्यूटर या storage device है, जोकि files को स्टोर करता है।
नेटवर्क से कोई भी यूजर file server में files को स्टोर कर सकता है।

Web server

यह एक कंप्यूटर या कम्प्यूटर्स का set होता है, जोकि कई users को web pages और content भेजता है।

Proxy server

यह एक ऐसा सर्वर है, जो client application जैसे की web browser और real server के बीच रहता है। इसका उपयोग सुरक्षा बढ़ने के लिए भी किया जाता है।
यह दो मुख्य काम करता है performance में सुधार करना और request को filter करना।

क्या Desktop computer या Laptop computer सर्वर हो सकते है?

उच्च क्षमता वाले desktop computer या laptop computer को सर्वर बनाया जा सकता है।
उसके लिए आपको service देने से सम्बंधित Software install करने होंगे और भी बातों का ध्यान देना होगा।

जैसे की आपका computer और सर्वर software हमेशा accessible होना चाहिए।
जब आपका कंप्यूटर सर्वर के रूप में काम कर रहा होगा तो उसका उपयोग दूसरों के द्वारा किया जा रहा होगा।

आपने जाना –

आपने इसमें जाना की सर्वर क्या है?
Meaning of server in hindi,
सर्वर किस काम के लिए उपयोग होता है?
Local network में सर्वर को कैसे कनेक्ट किया जाता है?
सर्वर के प्रकार, क्या Desktop computer या Laptop computer सर्वरहो सकते है?

हम उम्मीद करते है की Meaning of server in hindi द्वारा दी गई जानकरी आपके लिए उपयोगी होगी और इससे जुड़े कोई भी प्रश्न आप हमें comment box में comment करके अवश्य पूछे।
इस जानकरी को अपने दोस्तों में शेयर करें।

कंप्यूटर वायरस क्या है और कितने प्रकार के होते है?

कंप्यूटर का इतिहास

सर्वर के बारे में इंग्लिश में पढ़े।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top